Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर: कलयुगी बेटे ने किया पिता का कत्ल, बोरी में भरकर ले जा रहा था लाश; पुलिस ने पूछा तो बोला- लौकियां हैं

जबलपुर
मध्य प्रदेश में जबलपुर के पनागर बरझाई में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र अपने पिता की लाश को बोरी में भरकर सुबह 4 बजे के आसपास ठिकाने लगाने ले जा रहा था। लेकिन उसके पहले ही अधारताल पुलिस ने उसकी तलाशी ली। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए आरोपी ने पहले बोरी में लौकी होने का बहाना बनाया लेकिन जब बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें पिता की लाश निकली।

'पिता था शराबी, मां को बकता था गालियां, इसलिए मार डाला'
आरोपी अमन बंशकार ने पनागर पुलिस को दिए बयान में बताया कि मृतक पिता रामलाल शराब पीने का आदी था और आए दिन शराब पीकर घर में मां-बहन को गंदी-गंदी गालियां देता था। पिता नशे में माँ, बहन पर अश्लीलता के आरोप लगाता था, जिससे गुस्से में आकर मंझले बेटे अमन वंशकार उम्र लगभग 25 वर्ष ने रात्रि 3 बजे मां के ब्लाउज से गला घोटकर पिता की हत्या कर दी।

वीकल फैक्ट्री में कार्यरत था पिता
मृतक रामलाल वीकल फैक्ट्री में काम करता था, जिसकी वजह से वह रिछाई में ही रहने लगा था। मृतक रामलाल के 4 बेटे आशीष, अमन, बसोरीलाल ओर अजय वंशकार और एक बेटी अंकिता है। घटना के दिन माँ प्रेमसागर भानतलैया में स्थित अपने मायके गई हुई थी। जब कभी पिता अपने परिवार वालों से मिलने पनागर बरझाई स्थित अपने घर आता था, तो यहां शराब पीकर मां-बहन को मारता-पीटता था। घटना वाली रात को भी मृतक ने 3 बजे तक शराब पीकर गंदी-गंदी गालियां दीं, जिससे व्यथित होकर बेटे ने अपने पिता की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

#Jabalpur

Source : Agency

पाठको की राय