Tuesday, October 20th, 2026

देश के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए जबलपुर का सेंटर सिलेक्ट

जबलपुर
जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी के बाद हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर को नेशनल क्वॉलिटी स्टेंडर्ड (एनक्यूएस) सर्टिफाइड करने की कवायद शुरू की गई है। एनक्यूएस सर्टिफाइड किए जाने के प्रयास में देश व प्रदेश के पहले हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर के लिए जबलपुर के एक सेंटर को चिहिन्त कर लिया गया है।

जबलपुर जिले के पाटन बायपास पर गाड़ाघाट क्षेत्र में स्थित हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर को एनक्यूएस से सर्टिफाइड किए जाने राज्यस्तरीय टीम दौरा करेगी। स्टेट असेस्मेंट में पास होने के बाद इसे नेशनल असेस्मेंट के लिए तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि यह टीम फरवरी के अंतिम सप्ताह में आने वाली थी, लेकिन अधिकारिक व्यवस्था के चलते टीम अब मार्च के पहले सप्ताह इस्पेक्शन करने के लिए पहुंचेगी।

ये होंगी सुविधाएं
पाटन ब्लॉक मेडिकल आॅफिसर व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आदर्श विश्नोई ने बताया कि इस हेल्थ एडं वेलनेस सेंटर में आने वाली गर्भवती महिलाओं की पूर्ण जांच, बीपी, शुगर की जांच सहित कैंसर के संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ महिलाओं का टीकाकरण, बच्चों का टीकाकरण भी किया जा सकेगा। साथ ही भर्ती के लिए दो बेड की सुविधा होगी। सेंटर की देखरेख और मरीजों के उपचार के लिए इसमें एक कम्यूनिटी हेल्थ आॅफिसर (सीएचओ) व एक एएनएम को भी तैनात किया गया है।

योगा रूम के साथ हर्बल गार्डन
इस सेंटर में योगा रूम के साथ परिसर में हर्बल गार्डन, टीकाकरण कराने आने वाले बच्चों के खेलने के लिए मनोरंजन के साधन भी रखे गए हैं ताकि आसानी से बच्चों का टीकाकरण किया जा सके।

जबलपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को एनक्यूएस से सर्टिफाइड किए जाने के लिए एनक्यूएस के मापदंड पूरे कर लिए हैं। राज्यस्तरीय टीम के असेस्मेंट के बाद राष्टÑीय स्तर पर असेस्मेंट के लिए टीम आएगी। एनक्यूएस सर्टिफिकेशन के बाद यह सेंटर देश का पहला हेल्थ एडं वेल्थ होगा जो कि एनक्यूएस सर्टिफाइड होगा।
डॉ. संजय मिश्रा, आरजेडी जबलपुर संभाग

 

Source : Agency

पाठको की राय