आईटीएम यूनिवर्सिटी ने शोध के लिए सीआईआई के साथ किया एमओयू
रायपुर
नवा रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी ने औद्योगिक शोध एवं नवाचार में पारस्परिक सहभागिता बढ़ाने के लिए कनफेडेरशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई )और यंग इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया। आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.(डॉ ) विकास सिंह और सीआईआई की तरफ से युवा (यंग इंडिया ) रायपुर चैप्टर की चेयर अनुजा शुक्ला ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर वाइस चांसलर डॉ सिंह ने कहाकि इस प्रतिष्ठित संस्थान के साथ एमओयू होने से हमारे स्टूडेंट्स वैश्विक जरूरतों के मुताबिक शोध परियोजनाओं पर काम करते हुए टेक्निकल स्किल के साथ साथ अपनी लीडरशिप क्षमता भी बढ़ा सकेंगे।
यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित इस मीटिंग में रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ) आर. नेसामूर्थी, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. (डॉ ) यासीन शेख, डिप्टी रजिस्ट्रार विकास भोंसले, आॅपरेशन हेड दीप्ति शुक्ला , प्रो. अरिजीत गोस्वामी मौजूद थे।

पाठको की राय