Saturday, October 24th, 2026

खरगोन जिले के ग्राम बेड़िया में खुलेगा आईटीआई

भोपाल

खरगोन जिले के बड़वाह विकासखण्ड के ग्राम बेड़िया में पहली आईटीआई की स्थापना की जा रही है। इस संबंध में शुक्रवार को भोपाल में तथा संचालक कौशल विकास जितेन्द्र सिंह राजे और एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक संजय मदान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एनटीपीसी द्वारा से बडवाह ब्लाक में लगभग 13.70 करोड़ रूपये स्थापित होने वाले आईटीआई में इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग, वर्कशॉप, हॉस्टल, स्टॉफ क्वार्टर, फर्नीचर, लैब उपकरण एवं मशीनरी, लैंडस्केपिंग आदि पर खर्च किया जायेगा।

संचालक जितेन्द्र सिंह राजे ने बताया कि कौशल विकास द्वारा संचालित इस शासकीय आईटीआई की क्षमता 240 प्रशिक्षणार्थियों की होगी। इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मोटर मैकानिक, रेफ्रिजरेशन और एसी एवं सीओपीए जैसे 6 ट्रेड सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की यह पहल स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने में सहायक होगी। राजे ने बताया कि बडवाह विकासखंड में पूर्व में कोई भी शासकीय आईटीआई संचालित नहीं थी। इस विकासखण्ड की यह पहली आईटीआई होगी।

 

#पहली आईटीआई

Source : Agency

पाठको की राय