Tuesday, October 20th, 2026

it2192T Thermo Edition मापा जा सकता है फोन से बुखार

 

कोरोना महामारी को देखते हुए बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel ने खास मोबाइल फोन it2192T Thermo Edition को लॉन्च किया है. देखने में ये फीचर फोन की तरह है मगर इस फोन की सबसे खास बात इसका इन- बिल्ट टेपेरेचर सेंसर है. यानी कि ये यूज़र के बुखार को मापता है, और ऐसे फीचर के साथ आने वाला ये देश का पहला मोबाइल फोन बन गया है. इस फोन की कीमत 1049 रुपये है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल...

itel के इस फोन में 4.5cm का डिस्प्ले दिया गया है. ये एक की-पैड वाला फोन है. इस फोन में टेक्स्ट टू स्पीच फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से बोलकर टाइप किया जा सकता है. यह फोन 8 भारतीय भाषाओं इंग्लिश, हिंदी, पंजाबी, बंगाली, तेलेगु, कन्नड़ और गुजराती को सपोर्ट करता है.


फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर कैमरा भी मिलता है. itel के नए it2192T Thermo Edition में 1000mAh की बड़ी बैटरी लगी है जोकि सिंगल चार्ज में 4 दिन तक का बैकअप मिलता है. इसके अलावा इस फोन में वायरलैस FM रिकॉर्डिंग, टच म्यूट, ऑटो कॉल रिकॉर्डर, LED टॉर्च,और प्री-लोडेड गेम जैसे फीचर्स मिलते हैं.
itel के नए it2192T Termo Edition मोबाइल फोन में इन-बिल्ट टेंपेरेचर सेंसर दिया गया है, जिसकी मदद से शरीर के तापमान को मापा जा सकेगा. थर्मो सेंसर को कैमरे के बगल में प्लेस किया गया है.

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को फोन के थर्मो बटन पर काफी देर तक प्रेस करना होगा. साथ ही सेंसर पर हथेली या फिर उंगली रखनी होगी, जिसके बाद फोन शरीर के तापमान की जानकारी देगा. बता दें कि बॉडी के टेंपेरेचर  को सेल्सियस और फॉरेन हाइट में मापा जा सकेगा. टेंपेरेचर  मॉनिटरिंग के अलावा itel it2192T फोन की मदद से कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकेगी.

 

Source : Agency

पाठको की राय