Wednesday, October 21st, 2026

ममता का भवानीपुर से जितना नहीं होगा आसान , बीजेपी दिग्गज पर लगाएगी दांव

 भवानीपुर
केंद्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है। इनमें से एक भवानीपुर सीट भी है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी क्योंकि विधानसभा चुनाव में वह नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। हालांकि, भवानीपुर सीट पर होने वाला उपचुनाव भी नंदीग्राम के संग्राम से कम नहीं होगा क्योंकि बीजेपी यहां ममता के खिलाफ बड़े चेहरों पर दांव लगाने का विचार कर रही है।  

खबरों की मानें तो बीजेपी की ओर से जिन संभावित उम्मीदवारों के नाम पर सबसे ज्याजा विचार हो रहा है उनमें अभिनेता से नेता बने रुद्रनिल घोष, पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय, पूर्व टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी और बीजेपी नेता डॉक्टर अनिर्बान गांगुली शामिल हैं।ममता बनर्जी साल 2011 और 2016 के चुनावों में भवानीपुर से ही जीती थीं। तृणमूल कांग्रेस ने भवानीपुर, शमशेरगंज और जांगीपुर सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी जहां भवानीपुर से लड़ेंगी, तो हीं जाकिर हुसैन जांगीपुर और अमिरुल इस्लाम शमशेरगंज से चुनाव लड़ेंगे।

ममता बनर्जी को वॉकओवर देगी कांग्रेस

इस बीच कांग्रेस भी सोमवार को बैठक करेगी। इस दौरान यह फैसला लिया जाएगा कि उपचुनाव में कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित करेगी या फिर लेफ्ट के साथ गठबंधन का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में रुद्रनील घोष भवानीपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें टीएमसी के सोहनदेब चटोपाध्याय से हार मिली थी। सोहनदेब ने बाद में यह सीट ममता के लिए खाली कर दी थी।

30 सितंबर को होगा भवानीपुर सीट पर उपचुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल में 30 सितंबर को उपचुनाव होगा और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल की 3 विधानसभा सीटों के लिए 13 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। 16 सितंबर तक नाम वापसी होगी।

 

#Mamta's from Bhawanipur

Source : Agency

पाठको की राय