Sunday, October 25th, 2026

AC बोगी के अंदर होने लगी 'बारिश', भीग गए पैसेंजर

मुंबई

मुंबई में शनिवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इसका असर रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है। मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोच के अंदर पानी टपक रहा है। इससे यात्री काफी परेशान हो गए।

मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में यात्रा कर रहे यात्री उस समय भीग गए जब उनके कोच के एयर कंडीशनिंग वेंट से पानी की धारा बहने लगी। यह घटना शनिवार को मुंबई के पास हुई। एक रेलवे कर्मचारी को फर्श साफ करते देखा गया।

 

 

#AC बोगी

Source : Agency

पाठको की राय