Tuesday, October 20th, 2026

शक्कर कारोबारी के 15 ठिकानों पर IT का छापा

जबलपुर

जबलपुर में SPR कॉलोनी कटंगा में शक्कर कारोबारी भरत चिनानी और सुरेश हथवानी के घर और ऑफिस में सोमवार को इनकम टैक्स विभाग ने दबिश दी। पता चला है कि भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर समेत कारोबारी के 15 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। इसमें बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। टीम ने यहां से ढेरों दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पता चला है कि शक्कर कारोबारी टैक्स बचाने के लिए अपने नौकरों के नाम से इन्वॉइस जारी करता था।

 

#IT का छापा

Source : Agency

पाठको की राय