Tuesday, October 20th, 2026

जौनपुर में सर्राफ कारोबारियों के यहां चल रही IT Raid हुई खत्म, 50 करोड़ से अधिक की मिली संपत्ति

जौनपुर
कीर्ति कुंज ग्रुप आफ कंपनीज और गहना कोठी ज्वेलर्स के ठिकानों पर पिछले तीन दिन से इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी थी, जो बुधवार की रात खत्म हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सर्राफ कारोबारियों के छह प्रतिष्ठानों से मिले कागजात, नकदी और अन्य स्टॉक में कुल 50 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा बड़ी संख्या में गहने भी मिले हैं। तो वहीं, इसका पूरा आकलन करने में अभी दो से तीन दिन का समय लगेगा।
 

इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दोनों सर्राफ कारोबारियों के सभी ठिकानों पर पुलिसबल के साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान आईटी टीम को पता चला कि सबसे अधिक संपत्ति फर्म मालिकों ने जमीन, कंस्ट्रक्टशन और मैरिज लॉन में किया है जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, मैरिज लॉन में असीमित रुपए निवेश किया गया है। इसके अतिरिक्त घर में ज्यादा मात्रा में आभूषण प्राप्त हुए हैं। इस दौरान टीम को 50 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला। इस दौरान कुछ दस्तावेज मिले, जिसपर टीम को संदेह हुआ है।

इनकम टैक्स विभाग की टीम वो दस्तावेज अपने साथ ले गई है। आयकर की टीम अभी 2 से 3 दिन का वक्त आकलन में और ले सकती है। दस्तावेज के आधार पर यह मिलान हो रहा है कि किस फ़र्म से कितनी संपत्ति अर्जित की गई है। आयकर की टीम की वजह से अधिकांश इलाके के ज्वेलर्स और छोटे कारोबारियों की दुकानें बंद रहीं। जौनपुर में आई टीम की छापेमारी की कार्रवाई आयकर निदेशक राजेश सिंह के नेतृत्व में पूरी की गई।

 

#IT Raid

Source : Agency

पाठको की राय