बच्चे के लिए बहुत जरूरी है पानी पीना
बच्चे के लिए बहुत जरूरी है पानी पीना, दिनभर में इन मजेदार तरीकों से पिलाएं वॉटर पानी हमारी बॉडी के टेंपरेचर को नॉर्मल रखता है, पोषक तत्वों और आॅक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाता है और शरीर के अंदरूनी अंगों और ऊतकों को सुरक्षा देता है। दिनभर में पसीने, पेशाब और यहां तक कि सांस लेने से भी शरीर से पानी निकलता है। अगर इस पानी की पूर्ति न हो तो बॉडी में पानी की कमी हो सकती है जो कि जानलेवा भी हो सकती है।
जरूरी है कि आप अपने बच्चे को दिनभर में पर्याप्ता मात्रा में पानी पिलाएं। अगर बच्चा पानी पीने में दिलचस्पी नहीं लेता है तो आप कुछ मजेदार तरीकों से ये काम कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले यह जान लें कि बच्चों को दिनभर में कितना पानी पीने की जरूरत होती है। बच्चों को कितना पानी पीना चाहिए। हर बच्चे को रोजाना कुछ मात्रा में पानी चाहिए होता है और ज्यादा या कम पानी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फूड एंड न्यूट्रिशन बोर्ड, इंस्?टीट्यूट आॅफ मेडिसिन आॅफ द नेशनल एकेडमिक्स के अनुसार 4 से 8 साल के बच्चे को दिनभर में 1.7 लीटर, 9 से 13 साल की लड़की को 2.1 लीटर और लड़के को 2.4 लीटर, 14 से 18 साल की लड़की को 2.3 लीटर और लड़के को 3.3 लीटर पानी की जरूरत होती है।
किस उम्र में बच्चे को कितना पानी पीना चाहिए
आप जब भी बच्चे के साथ ट्रैवल करें तो अपने साथ पानी की कुछ बोतलें जरूर रखें। बच्चे के स्कूल बैग में भी पानी की बोतल रखें और उससे कहें कि प्यास लगने पर पानी पिए लेकिन घर आने से पहले बोतल का सारा पानी खत्म हो जाना चाहिए। टाइम करें फिक्स, बच्चे को पानी पीने की आदत डालें। अगर बचपन में ही यह अच्छी आदत डल जाएगी तो इसका फायदा बच्चे को आगे चलकर भी होगा। आप पानी पीने का कोई टाइम फिक्स कर सकती हैं जैसे कि उसे सुबह उठकर एक गिलास पानी पीना है और सोने से एक घंटे पहले पानी पीना है।
पानी को बनाएं टेस्टी
पहले तो आप घर पर बच्चे की अलग बोतल रखें और उसे बताएं कि उसे दिन में ऐसी एक या बोतल पानी की पीनी हैं। जब भी पानी की बोतल खाली करता है तो उसकी तारीफ करें। इससे बच्?चों को और बेहतर करने का मन करता है। इसके अलावा अगर आप पानी को टेस्टी और कलरफुल बना देंगे, तो बच्चे का उसे पीने का और ज्यादा मन करेगा।
आप पानी में नींबू या रंग-बिरंगी बैरीज डालकर बच्चे को पिला सकती हैं। आप अलग-अलग शेप की बर्फ को भी पानी में डालकर दे सकती हैं। बर्फ में पुदीने या फ्रूट जूस को डालकर जमा दें और फिर बर्फ को पानी में डालकर बच्चे को दें।
फैंसी बोतल या कप बच्चों को ये तरीका बहुत पसंद आता है। आप उसके लिए कोई फैंसी बोतल, मग या कप लेकर आएं। इसे बच्चे के पास ही रखें। बच्चे को पानी पिलाने का ये तरीका भी बहुत सही है।

पाठको की राय