Sunday, October 25th, 2026

प्रकृति को बचाये रखना हर मनुष्य का कर्तव्य - डॉ महंत

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुये प्रदेशवासियों को दी बधाई। महंत ने कहा कि, पर्यावरण में हो रहे बदलाव और उसको पहुंचने वाले नुकसान की वजह से हर साल तापमान और प्रदूषण बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे सभी जीवों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इसी वजह से कई जीव-जंतु विलुप्त हो रहे हैं। साथ ही इंसानों को भी सांस और हृदय से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। धीरे-धीरे हमारी जिंदगी मुश्किल होती जा रही है।  प्रकृति को बचाना हर इंसान का कर्तव्य है और प्रकृति को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है, इसलिए हम सभी को साथ आकर समय रहते एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए काम करना चाहिए।

 

#प्रकृति

Source : Agency

पाठको की राय