Tuesday, October 20th, 2026

आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी है Positivity का होना, ऐसे तैयार करें Office का नक्शा

आज के समय में हर इंसान चाहता है कि वह जहां भी रहे, उसके आस-पास व उसके साथ सब अच्छा ही अच्छा हो और इसके लिए वह बेहतर तरीके से चलने की कोशिश भी करता है। लेकिन कभी न कभी किसी न किसी कारण से कोई हादसा हो ही जाता है। जैसे कि हर काम करता व्यक्ति अपने दिन का आधा समय ऑफिस में गुजारता है तो ऐसे में वे इंसान यहीं चाहते हैं कि ऑफिस का माहौल बेहतर हो ताकि वह अच्छे से काम कर सके। परंतु कभी- कभी काफी मेहनत के बाद भी ऑफिस ठीक से चल नहीं पाता और नुकसान हो जाता है। इसके लिए आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि आपका ऑफिस कैसा होना चाहिए।

वास्तु के हिसाब से साइन बोर्ड बहुत आकर्षक होना चाहिए और ये मेटल, प्लास्टिक का हो तो आपको लाभ हो सकता है। साइन बोर्ड में ब्लू, ब्लैक या ग्रे रंग का उपयोग न करें। बोर्ड में लाल, केसरिया, पीला ,गुलाबी कथई या सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।  

ऑफिस के मुख्य द्वार का रंग में भी लाल, केसरिया, पीला ,गुलाबी कथई या सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। ऑफिस द्वार पर भी काला ब्लू या ग्रे रंग का उपयोग न करें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी जिसमें आप अपने ऑफिस का सभी सामान रखते हैं वह दक्षिण या पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। ऑफिस की फाइल्स को हमें बेहतर तरीके से रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में इलेक्ट्रोनिक सामान जैसे कि कम्प्यूटर दक्षिण पूर्व दिशा में रखना सही रहता है। ऐसा करने से आपको धन लाभ तो होगा ही होगा साथ में ऑफिस का वातावरण भी बेहतर रहेगा।

वास्तुशास्त्र के अनुसार ऑफिस में किचन, पेंट्री या कैंटीन भी दक्षिण पूर्व दिशा में होनी चाहिए। इस दिशा में किचेन, पेंट्री या कैंटीन होने से लाभ होने के आसार अधिक रहते हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार ऑफिस में टॉयलेट पूर्व, उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए।

 

#vastu

Source : Agency

पाठको की राय