Tuesday, October 20th, 2026

ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, सिस्‍सू में जम गई पूरी झील

मनाली
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अटल टनल रोहतांग के छोर पर स्थित सिस्‍सू लेक पूरी तरह से जम गई है। झील का पानी जम गया है व लोग इस पर चल रहे हैं। बीते कल शुक्रवार को मनाली व लाहुल क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है, इसके बाद से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में न्‍यूनतम तापमान माइनस और जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति में ताजा बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस कारण तापमान जमाव बिंदू से नीचे चला गया है। तापमान में आई गिरावट के कारण सिस्‍सू झील पूरी तरह से जम गई है। झील का पानी जमने के बाद इसके ऊपर चलता एक व्‍यक्ति।अटल टनल रोहतांग से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिस्‍सू झील पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। लाहुल की खूबसूरती में यह झील चार चांद लगा देती है। शुक्रवार को ताजा बर्फबारी के बाद तापमान माइनस डिग्री में पहुंचने से यह झील जम गई है। 
 

 

#Sissu

Source : Agency

पाठको की राय