Tuesday, October 20th, 2026

नवरात्रि में उपवास नहीं रख कर भी पा सख्त है मां दुर्गा का आशीर्वाद,करें ये काम

नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूम-धाम से मानाया जाता है. नवरात्रि के लिए लोगों में काफी उत्साह भी रहता है , लेकिन अगर आप नौ दिन व्रत नहीं रख पा रहे तो आप ये काम कर सकते हैं.


बुधवार 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि शुरु हो रहे हैं. नवरात्रि को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आने लगता है , लेकिन आजकल लोगों, खासकर युवा पीढ़ी के पास इतना समय नहीं है कि वे नौ दिन तक व्रत रख पाएं.


आजकल अधिकांश लोगों को नवरात्रि के दौरान यात्रा पर जाना होता है, अन्य भी कार्य होते हैं, अतः वे नौ दिन पूजा व व्रत नहीं रख पाते.


अगर नौ दिन व्रत नहीं रख पाते हैं तो अपनी शक्ति व सुविधा के अनुसार सप्तरात्र, पंचरात्र, त्रिरात्र अथवा एक रात्र, युग्मरात्र व्रत करना चाहिए.


प्रतिपदा से सप्तमी तिथि तक व्रत करने को सप्तरात्र व्रत कहा जाता है. पंचमी का एक भुक्त यानी एक बार भोजन कर, षष्ठी को नक्तव्रत यानी रात्रि में भोजन, सप्तमी को आयाचित यानी बिना मांगे, अष्टमी को उपवास और नवमी का पारणा करने से पंचरात्र व्रत पूर्ण होता है.


त्रिरात्र व्रत सप्तमी, अष्टमी व नवमी को एक बार भोजन करने से पूरा होता है. एक रात्र व्रत प्रतिपदा से नवमी के बीच किसी एक तिथि को व्रत रखने से तथा युग्मरात्र व्रत आरंभ और अंतिम दिन व्रत रखने से होता है यानी प्रतिपदा एवं नवमी.


यदि आप नौ दिन व्रत नहीं कर पाएं तो इनमें से कोई भी व्रत आप संकल्प पूर्वक करें तो निश्चित ही मनोकामना की पूर्ति व सिद्धि प्राप्त होती है.

 

 

#नवरात्रि

Source : Agency

पाठको की राय