Sunday, October 25th, 2026

इजरायल का पर्यटक हामटा पास की ट्रैकिंग पर निकला लापता, प्रशासन ने चौपर की मदद से किया ट्रेस

मनाली
पर्यटन नगरी मनाली के तहत हामटा की तरफ ट्रैकिंग पर निकले दो विदेशी पर्यटकों में से एक लापता हो गया। हालांकि प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए हेलीकाप्‍टर के माध्‍यम से उसकी तलाश शुरू कर दी और उसे ट्रेस कर लिया। प्रशासन की ओर से ट्रैकर को रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है। लापता होने की सूचना मिलते ही मनाली और लाहुल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम रवाना कर दी। मनाली से एक टीम चौपर में रवाना हो गई, जबकि लाहुल प्रशासन ने भी छतडू की ओर रेस्क्यू टीम भेज दी।

लापता ट्रैकर अपने दोस्त के साथ मनाली से हामटा छतडू की ट्रैकिंग पर निकले थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो इजरायली ट्रैकर युवान कोहन उम्र 24, रन उम्र 26 एक साथ मनाली से ट्रैकिंग पर निकले थे। इन दोनों में युवान कोहन 12 जून को हामटा से छ्तड्डू पहुंच गया, जबकि दूसरा साथी रन रास्ते मे कहीं लापता हो गया था। युवान ने अपने साथी के गुम होने की सूचना कोकसर पुलिस को दी।

युवान ने पुलिस को बताया छतडू इलाके से ट्रैकर का अपने साथी से संपर्क टूट गया। मनाली और लाहुल प्रशासन ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम रवाना कर दी। मनाली से एक टीम चौपर में रवाना हो गई, जबकि लाहुल प्रशासन ने भी छतडू की ओर रेस्क्यू टीम भेज दी। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि यह इजरायली पर्यटक नौ जून को मनाली से हामटा छतडू ट्रैक पर निकले थे। उन्होंने बताया कि लापता हुए विदेशी ट्रैकर को ट्रेस कर लिया गया है व वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

 

#Israeli

Source : Agency

पाठको की राय