Tuesday, October 20th, 2026

ओलंपिक में खेलेगी इस्राइली फुटबॉल टीम, फीफा ने संभावित प्रतिबंध पर फैसला टाला

ज्यूरिख
फीफा ने इस्राइल को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से प्रतिबंधित करने के फलस्तीन के प्रस्ताव पर फैसला टाल दिया है जिससे इस्राइली फुटबॉल टीम पेरिस ओलंपिक में खेल सकेगी। दो महीने पहले फलस्तीन के प्रस्ताव पर निष्पक्ष कानूनी आकलन की घोषणा के बाद फीफा को आमसभा की असाधारण बैठक में शनिवार को इस पर फैसला लेना था। यह फैसला ओलंपिक की फुटबॉल स्पर्धा शुरू होने से चार दिन पहले आता जिसमें इस्राइल को जापान, माली और पराग्वे के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

फीफा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रक्रिया पूरी करने में अभी और समय लगेगा यानी फैसला अब ओलंपिक के बाद आयेगा। फीफा ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपना अपना पक्ष रखने के लिये समय सीमा बढाने का अनुरोध किया है। इसके मायने हैं कि स्वतंत्र आकलन अब फीफा को 31 अगस्त से पहले नहीं सौंपा जा सकेगबा। ओलंपिक फुटबॉल पुरूष फाइनल नौ अगस्त को है।

 

 

#फीफा

Source : Agency

पाठको की राय