नवंबर के अंत में फिर से शुरू होगी इजरायली बास्केटबॉल सुपर लीग
जेरूसलम.
इजरायली बास्केटबॉल सुपर लीग, जिसे इजरायल-हमास संघर्ष के कारण 7 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया था, 25 नवंबर को फिर से शुरू होगी। इजरायली बास्केटबॉल सुपर लीग एडमिनिस्ट्रेशन (बीएसएल) द्वारा रविवार को इस निर्णय की घोषणा की गई, जिसमें कहा गया कि खेल टीमों के घरेलू मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे,जब तक कि इजरायल के होम फ्रंट कमांड के अद्यतन निर्देशों के कारण यह असंभव न हो। सुरक्षा स्थिति के कारण, बीएसएल ने यह भी निर्णय लिया कि पूरे सीज़न में विदेशी खिलाड़ियों के स्थानांतरण की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। बता दें कि युद्ध के कारण कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी इजरायली टीमों को छोड़ दिया है।
#Israeli Basketball Super League

पाठको की राय