Wednesday, October 21st, 2026

इजरायल की वायु सेना ने सीरियाई मानवरहित विमान को मार गिराया

यरूशलम
 इजरायल की वायु सेना ने सीरिया से इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक मानवरहित विमान को मार गिराया है। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, जैसे ही उन्हें अपने क्षेत्र में विमान के प्रवेश की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल उसका पता लगाने के लिए इजरायली वायु सेना के हेलिकॉप्टर और लड़ाकू जेट भेजे।

 वायु सेना ने सावधानी बरतते हुए, विमान को चारों ओर से घेर लिया और इसमें किसी के होने की जांच की गई लेकिन यह पता लगने पर कि यह मानव रहित विमान है, उसे खुले क्षेत्र में मार गिराया गया। बयान में बताया गया कि इजरायली सैनिकों को विमान का मलबा इकट्ठा करने के लिए भेजा गया और घटना की समीक्षा की जा रही है। सीरियाई सरकार के स्वामित्व वाली सना समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सीरिया के होम्स प्रांत में इजरायल के हवाई हमलों के कई घंटों बाद हुई, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गए थे। इस घटना ने इज़रायल और सीरिया के बीच चल रहे तनाव को उजागर किया है, जो दशकों से चल रहा है। हाल के वर्षों में, इज़रायल ने सीरिया में नियमित रूप से कई हवाई हमले किए हैं।

 

 

#इजरायल की वायु सेना

Source : Agency

पाठको की राय