Wednesday, October 21st, 2026

इजरायल ने 2023 की पहली तिमाही में सीरिया में हमला दोगुना किया

तेल अवीव
 इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने 2023 की पहली तिमाही में सीरिया में हमलों की संख्या दोगुनी कर दी है।

इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने  यह जानकारी दी। स्थानीय समाचार पोर्टल ‘वल्ला’ ने  गैलेंट के हवाले से कहा, “हमने 2023 की पहली तिमाही में सीरिया में हमलों की संख्या दोगुनी कर दी है। हम व्यवस्थित रूप से उस क्षेत्र में ईरानी संपत्ति और क्षमताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं; हम ईरान को सिरी में सेना तैनात करने और गोलन हाइट्स को लेबनान में तब्दील करने की अनुमति नहीं देंगे।”

टाइम्स ऑफ इजरायल ने  कहा कि आईडीएफ ने दक्षिणी सीरिया में ईरान समर्थित समूह के ठिकानों पर तोप से हमला किया और सीरियाई सैनिकों को हिजबुल्ला के साथ सहयोग बंद करने की चेतावनी देने वाले पर्चे गिराए।
आईडीएफ की प्रेस सेवा ने मंगलवार रात बताया कि उनकी नियमित गतिविधि के दौरान सीरिया में उनका एक छोटा सैन्य ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

 

#हमला दोगुना किया

Source : Agency

पाठको की राय