Friday, October 23rd, 2026

हरदा, होशंगाबाद और बैतूल में बनाये गये आइसोलेशन सेंटर - मंत्री पटेल

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि हरदा, होशंगाबाद और बैतूल जिले के गाँवों में आइसोलेशन सेंटर बनाये गये हैं। तीनों जिलों के 2,870 गाँवों में 1,185 आइसोलेशन सेंटर बनाये गये हैं। उन्होंने बताया है कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिये गाँवों में आवश्यक प्रबंध किये गये हैं।

पटेल ने बताया है कि गाँवों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं, जिससे शहरों में कोरोना के फैलाव को नियंत्रित करने में आवश्यक मदद मिल सके। उन्होंने बताया है कि हरदा जिले के शहरी क्षेत्र में 346, होशंगाबाद में 273 और बैतूल में 650 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। पटेल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता किये जा रहे हैं। प्रशासनिक अमले को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को निर्बाध बनाये रखने के लिये उच्च स्तर पर निरंतर सम्पर्क किया जा रहा है।

 

#हरदा#होशंगाबाद

Source : Agency

पाठको की राय