Thursday, October 22nd, 2026

ISIS: आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले छात्र के माता-पिता गुवाहाटी पहुंचे, बेटे से मिलने को लेकर संशय

गुवाहाटी.

एसआईएस आतंकवादी समूह में कथित रूप से शामिल होने जा रहे एक छात्र को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब छात्र के माता-पिता उससे मिलने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं। बता दें, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी-गुवाहाटी) के बायोसाइंस विभाग के बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र तौसीफ अली फारुकी को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि फारुकी के माता-पिता शुक्रवार को यहां पहुंचे। उसके बाद वह पुलिस थाने गए, जहां छात्र रविवार से 10 दिनों की पुलिस हिरासत में है। अधिकारी ने यह पुष्टि नहीं की कि वे अभी तक अपने बेटे से मिले हैं या नहीं। आरोपी को 23 मार्च को कामरूप जिले के हाजो में हिरासत में लिया गया था। अगले दिन भारतीय दंड संहिता और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मिले कई विश्वसनीय सबूत
गौरतलब है कि आरोपी तौसीफ अली फारूकी को 23 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने पहले कहा था कि फारुकी से पूछताछ के बाद पुलिस को आईएसआईएस के साथ उसके संबंधों के विश्वसनीय सबूत मिले और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

#ISIS student

Source : Agency

पाठको की राय