Thursday, October 22nd, 2026

ईशान ने तोड़ा मोंगिया का 16 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

  कोलकाता


 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के लिए हाल ही में हुई मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में हुए टी20 मैच में बनाया है. यह मैच भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

दरअसल, बुधवार (16 फरवरी) को विंडीज के खिलाफ हुए टी20 में ईशान किशन ओपनिंग करने आए थे. उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 64 रनों की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की, लेकिन खुद अपना स्ट्राइक रेट बिगाड़ बैठे. ईशान किशन ने अपनी पारी में 42 बॉल पर 35 रन की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 83.33 का रहा.

ईशान ने तोड़ा मोंगिया का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

इस तरह ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल में 40 या उससे ज्यादा बॉल खेलकर सबसे कम स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने दिनेश मोंगिया का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मोंगिया ने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग टी20 में 84.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.

सबसे कम स्ट्राइक रेट से टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने वाले भारतीय (40+ बॉल)

    स्ट्राइक रेट 83.33   ईशान किशन (35/42) vs वेस्टइंडीज,   कोलकाता 2022
    स्ट्राइक रेट 84.44   दिनेश मोंगिया (38/45) vs साउथ अफ्रीका, जोहानेसबर्ग 2006
    स्ट्राइक रेट 93.33   गौतम गंभीर  (56*/60) vsऑस्ट्रेलिया,   मेलबर्न 2012

ईशान इस आईपीएल सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. किशन को लेकर मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स ने बिड वॉर किया. इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदने में कामयाब रही. मुंबई इंडियंस ने अपने इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर ऑक्शन में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं.

 

#ईशान इस

Source : Agency

पाठको की राय