Wednesday, October 21st, 2026

आपका अकाउंट इन 3 बैंकों में तो नहीं? RBI ने लगाया करोड़ों रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank) पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
 
केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड बकाया के देर से भुगतान के लिए कुछ खातों में दंडात्मक शुल्क लगाया था। हालांकि ग्राहकों ने अन्य माध्यम से नियत तारीख तक बकाया का भुगतान कर दिया था। आरबीआई ने कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है।

 

 

#RBI

Source : Agency

पाठको की राय