Tuesday, October 20th, 2026

RD में है निवेश का प्लान? जानें SBI और Post Office में कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न 

 नई दिल्ली 
रिकरिंग डिपाॅजिट यानी आरडी एक ऐसा सेविंग जो कि आपको एक तय ब्याज देता है। साथ ही इसमें आप पैसा किस्त दर किस्त जमा कर सकते हैं। यही वजह है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हो या पोस्ट ऑफिस हर कोई अपने ग्राहकों को आरडी में निवेश करने का विकल्प देते हैं। अगर आप भी आरडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कहां आपको सबसे बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रिकरिंग डिपाॅजिट (SBI RD) 

सामान्य व्यक्तियों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आरडी (SBI RD) पर 4.9% से 5.4% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट मिलता है। यह दरें 8 जनवरी 2021 से लागू हैं। 

SBI RD एक साल से 10 साल के बीच मेच्योर होता है। 

SBI RD में भी कोई भी कस्टमर 100 रुपये से इनवेस्टमेंट शुरू कर सकता है। हालांकि कोई अपर लिमिट नहीं है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय