कैल्शियम की है कमी ? आज ही खाना शुरू करदे ये चीज़े
कैल्शियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो शरीर के कई सारे काम करता है। यह आपकी धड़कन से लेकर नसों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है। डाइट में इसकी कमी खतरनाक हो सकती है और काफी परेशानियां खड़ी कर सकती है। शरीर में 99 प्रतिशत कैल्शियम सिर्फ हड्डियों के लिए जरूरी होता है।
ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपेनिया दो बीमारी हैं, जो कैल्शियम की कमी से शुरू होती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस की वजह से हड्डियों के अंदर छोटे-छोटे छेद बन जाते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है। ऑस्टियोपेनिया के कारण हड्डियों की मोटाई कम होती जाती है। इसलिए खाने में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन लगातार करना चाहिए।
राजमा
अगर आप दूध से कैल्शियम नहीं ले पा रहे हैं तो राजमा खाना शुरू करें। ये बीन्स फैमिली में आता है। जो हड्डियों को मोटा बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपेनिया से बचाता है। इसमें प्रोटीन भी होता है, जिससे ताकत आती है।
टोफू
कई लोग स्वाद की वजह से पनीर नहीं खाते हैं। जिससे कैल्शियम का लेवल कम हो सकता है। इसे बढ़ाने के लिए टोफू का सेवन करें। यह सोयाबीन से बनाया जाता है और दूध-दही से ज्यादा कैल्शियम देता है। अमेरिकी डाटा के मुताबिक (ref.), 100 ग्राम टोफू में 350 mg कैल्शियम मिलता है।
बादाम
आप बादाम को चाहे भिगोकर खाएं या कच्चा, ये दोनों ही तरह से हर हड्डी को मजबूत बनाता है। 1 कप बादाम में हड्डियों को मोटा बनाने के लिए पर्याप्त कैल्शियम होता है। इस मेवा से प्रोटीन, फाइबर और कई सारे विटामिन-मिनरल मिलते हैं।
तिल के बीज
हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ हड्डियों के दर्द से परेशान लोगों को भी तिल के बीज खाने चाहिए। इनमें भारी मात्रा में कंकाल को मजबूत बनाने वाला मिनरल होता है। पूरा फायदा लेने के लिए इन्हें खाने से पहले थोड़ी देर भिगोकर रखें। इन्हें लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं।
चिया सीड्स
हर दिन एक गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स भिगोएं। एक घंटा इसे भीगने दें और फिर इस ड्रिंक को पी लें। यह कैल्शियम की कमी मिटाकर पूरी 206 हड्डियों को मजबूत बना देगी।

पाठको की राय