Tuesday, October 20th, 2026

क्या मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर के साथ अस्पताल के बाहर आईं नजर


बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दीपिका बॉलीवुड की टॉप हीरोइनो में से एक हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। उनका करियर ग्राफ और रणवीर सिंह से खूबसूरत शादी, सभी बातें उनके चाहने वालों को काफी अच्छी लगती हैं। शादी के बाद कोई आम लड़की हो या फिर सुपरस्टार शादी के बाद एक ही सवाल औरतों से सबसे ज्यादा पूछा जाता है और वो ये कि वो मां कब बनने वाली है? दीपिका पादुकोण भी इन सवालों से बच नहीं पाई हैं। पिछले दिनों ढीले ढाले कपड़े पहनने के चलते एक बार फिर उनसे ये सवाल किए गए थे वहीं हाल ही में अब फिर कुछ ऐसा हो गया है कि लोगों को दीपिका प्रेग्नेंट लग रही हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान रणवीर ने सफेद टी-शर्ट, काले धूम के चश्मे और एक काली पीली रंग की प्रिंटेड टोपी में नजर आए वहीं दीपिका काले रंग के टॉप और शेड्स में दिखी।

 

Source : Agency

पाठको की राय