Tuesday, October 20th, 2026

लोहे की जरूरत: आहार में आवश्यक मात्रा और स्रोत

हमारे शरीर के संपूर्ण विकास और अच्छी सेहत के लिए हमें मिनरल्स की काफी जरूरत होती है, इनमें से एक है आयरन. कई बार हम बिगड़ती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स की वजह से इस अहम न्यूट्रिएंट से महरूम हो जाते हैं. आयरन की मौजूदगी के कारण हमारी बॉडी सही तरीके से फंक्शन करती है. इसके जरिए शरीर में ड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) का निर्माण होता है. अगर आयरन की कमी हो जाए तो आप एनिमिया के शिकार हो सकते हैं.

आयरन की कमी होने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण

-हर वक्त थकान महसूस करना.
-बार-बार जुबान सूखना
-काफी ज्यादा प्यास लगना.
-हर वक्त कमजोरी का अहसा होना.
-बहुत ज्यादा हेयर फॉल होना
-गले में खराश का बढ़ना
-सांस लेने में तकलीफ होना.

किस उम्र में कितनी है आयरन की जरूरत?

युवाओं को बच्चों की तुलना में इस मिनरल की जरूरत ज्यादा होती है. चूंकि महिलाओं को हर महीने पीरियड के दौरान होने वाली ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है इसलिए उन्हें पुरुषों की तुलना ज्यादा आयरन की जरूरत है.

4 से 8 साल के बच्चे- डेली 10 मिलीग्राम आयरन
9 से 13 साल की उम्र- डेली 8 मिलीग्राम आयरन
19 से 50 साल की महिलाएं- डेली 18 मिलीग्राम आयरन
19 से 50 साल के पुरुष- डेली 8 मिलीग्राम आयरन

आयरन वाले फूड्स

आप ये समझ चुके हैं कि हमारे शरीर की सेहत के लिए हमें रेगुलर आयरन (Iron) की जरूरत पड़ेगी, आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से फूड आइटम्स हैं जिन्हें खाने से बॉडी को भरपूर मात्रा में ये मिनरल मिलेगा.

-बादाम
-काजू
-अखरोट
-तुलसी
-गुड़
-मूंगफली
-तिल
-चुकंदर
-आंवला
-जामुन
-पिस्ता
-नींबू
-अनार
-सेब
-पालक
-सूखी किशमिश
-अंजीर
-अमरूद
-केला
-सप्राउट
 

 

Source : Agency

पाठको की राय