बाबिल के लिए विरासत में बड़ी सी झील छोड़ गए हैं इरफान, इस नेक काम के लिए इस्तेमाल करेगा बेटा
जब 29 अप्रैल 2020 को इरफान (Irrfan) ने इस दुनिया को अलविदा कहा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद से उनकी पत्नी सुतापा सिकदर (Sutapa Sikdar) और बेटे बाबिल (Babil) ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत ऐक्टर से जुड़े कई ऐसे पोस्ट्स शेयर किए जिनके बारे में फैंस को जानकारी नहीं थी।
अब बाबिल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह एक बड़ी सी झील के बीच में नाव पर सुकून में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'लेक बाबिल।' इसके बाद कॉमेंट सेक्शन में बाबिल ने बताया कि उन्होंने अपनी सारी विरासत मां सुतापा सिकदर को सौंप दी है लेकिन इरफान ने उनके लिए झील छोड़ दी है। उन्होंने इसे बेहद नेक काम के लिए इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।
बाबिल के पास प्राइवेट लेक
बाबिल ने लिखा, 'गेस करिए? मैंने अपनी सारी विरासत मम्मा के लिए साइन कर दी है क्योंकि वही सबसे सही चीज थी लेकिन बाबा मेरे लिए यह लेक छोड़ गए। अब मेरे पास मेरी अपनी प्राइवेट लेक है और मैं यहां मछली की लुप्तप्राय प्रजातियों के प्रजनन की योजना बना रहा हूं।'
पिता को डेडिकेटेड होते हैं बाबिल के पोस्ट्स
बाबिल के ज्यादातर पोस्ट्स पिता इरफान को समर्पित होते हैं। इससे पहले में मई में उन्होंने पिता के लिए एक ओपन लेटर लिखा था और इसके साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। पोस्ट में उन्होंने अपने विचारों और इनसिक्यॉरिटीज का जिक्र किया था।

पाठको की राय