Thursday, October 22nd, 2026

श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों के लिए आयरलैंड महिला टीम घोषित, लॉरा डेलानी को मिली कमान

डबलिन
श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे मैचों के लिए आयरलैंड महिला टीम घोषित, लॉरा डेलानी को मिली कमान आयरलैंड क्रिकेट ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टी- 20 और तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के लिए महिला किकेट टीम की घोषणा कर दी है, दोनों टीमों के बीच श्रृंखला के मैच बेलफ़ास्ट और डबलिन में खेले जायेंगे। वनडे के नतीजों को आईसीसी महिला चैंपियनशिप के लिए गिना जाएगा। यह सीरीज 8 अगस्त से 21 अगस्त के बीच खेली जाएगी।

लॉरा डेलानी दोनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करेंगी। क्रिस्टीना कूल्टर-रेली और ऐलिस टेक्टर को अपना पहला कॉल अप मिला है-टेक्टर आयरलैंड मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर हैरी टेक्टर की छोटी बहन हैं। ऊना रेमंड-होए ने 2019 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद सीनियर टीम में वापसी की है।

आयरलैंड की टीम इस प्रकरण:
टी20आई टीम:

लौरा डेलानी (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर-रेली, अलाना डाल्ज़ेल, एमी हंटर, अर्लीन केली, गैबी लुईस, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।
 
वनडे टीम:

लौरा डेलानी (कप्तान), एवा कैनिंग, अलाना डाल्ज़ेल, एमी हंटर, अर्लीन केली, गैबी लुईस, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल, एलिस टेक्टर।

 

 

#Laura Delany

Source : Agency

पाठको की राय