Thursday, October 22nd, 2026

आयरलैंड टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं कर पाई क्वालिफाई, ये 8 टीमें फाइनल

 चेम्सफोर्ड.


वर्ल्ड कप 2023 में कौन सी टीमें श‍िरकत करेंगी, इसकी 8 टीमों की लिस्ट क्ल‍ियर हो गई है. आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच चेम्सफोर्ड में खेला गया वनडे मैच बार‍िश के कारण बाध‍ित हो गया था. इस वजह से आयरलैंड का वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का सपना चूर-चूर हो गया है.

2023 के वर्ल्ड कप के लिए आठ टीमों की एंट्री हो गई है. दरअसल, मंगलवार को बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच चेम्सफोर्ड में खेला गया बार‍िश के कारण रद्द हो गया था. इस मैच में पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए न‍िर्धारित 50 ओवरों में 246/9 का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 16.3 ओवरों में 65/3 ही बना सकी. इसी बीच बार‍िश हो गई. इसके बाद मैच रद्द हो गया. मैच रद्द होने से आयरलैंड को झटका लगा.

ये आठ टीम कर चुकी हैं वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई

भारत (मेजबान), न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका.

साउथ अफ्रीका को म‍िली अंतिम समय में एंट्री

साउथ अफ्रीकी टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलने वाली टॉप-8 टीमों में आख‍िरी समय में एंट्री हुई थी. साउथ अफ्रीका ने इस तरह तरह वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया. साउथ अफ्रीका ने घरेलू सीरीज में नीदरलैंड्स को पटखनी दी थी.


दूसरी ओर श्रीलंका न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ वनडे सीरीज में असफल रही थी. वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वाल‍िफाइंग मुकाबले 18 जून से 9 जुलाई तक खेले जाएंगे. वैसे क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर 2023 से 19 नवम्बर 2023 के बीच भारत में होगा.

 

#आयरलैंड टीम

Source : Agency

पाठको की राय