IRCTC आज लॉन्च करेगा लक्जरी क्रूज लाइनर
नई दिल्ली
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक निजी कंपनी कॉर्डेलिया क्रूज़ के साथ साझेदारी में शनिवार से देश का पहला स्वदेशी क्रूज़ लाइनर लॉन्च करेगा। कोरोना वायरस बीमारी के घटते ही आईआरसीटीसी वेब पोर्टल से इसकी बुकिंग जल्द ही की जा सकती है। पीटीआई समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। स्वदेशी क्रूज के रूप में ये लक्जरी शिप मेहमानों को गोवा, दीव, कोच्चि, लक्षद्वीप द्वीप समूह और श्रीलंका जैसे कुछ सबसे लोकप्रिय भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में ले जाएगी।
कॉर्डेलिया क्रूज़ भारत के प्रीमियम क्रूज़ लाइनरों में से एक है। ये स्टाइलिश और शानदार है। इसके माध्यम से भारत में क्रूज़ संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश है। इस महीने की शुरुआत में जारी एक बयान में, आईआरसीटीसी ने कहा कि उसने भारत में पहले स्वदेशी लक्जरी क्रूज के विपणन और प्रचार के लिए वाटरवेज लीजर टूरिज्म द्वारा संचालित कॉर्डेलिया क्रूज के साथ हाथ मिलाया है और समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआरसीटीसी की छत्रछाया के तहत जनता के लिए लक्जरी यात्रा की पेशकश है।
लक्ज़री क्रूज़ में सुविधाएं
कॉर्डेलिया क्रूज़ कई मनोरंजक और हॉलिडे एक्टिविटीज के अवसर प्रदान करता है - जैसे रेस्तरां, स्विमिंग पूल, बार, ओपन सिनेमा, थिएटर, बच्चों का क्षेत्र, जिम, आदि। समीक्षाओं के अनुसार, कॉर्डेलिया पर दी गई लग्जरी अंतरराष्ट्रीय क्रूज लाइनर के मानक से मेल खाते हैं।
शिड्यूल
आईआरसीटीसी क्रूज लाइनर, जो गोवा, दीव, लक्षद्वीप, कोच्चि और श्रीलंका जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर रहा है। वह अपने मेहमानों को पहले चरण में मुंबई में अपने बेस से भारतीय गंतव्यों की यात्रा कराएगा। दूसरे चरण में, मई 2022 से शुरू होकर, क्रूज को चेन्नई में शिफ्ट कर दिया जाएगा और यह कोलंबो, गाले, त्रिंकोमाली और जाफना जैसे श्रीलंकाई गंतव्यों के लिए रवाना होगा।

पाठको की राय