Thursday, October 22nd, 2026

IPS योगेश देशमुख बने एडीजी इंटेलीजेंस, गृह विभाग ने आदेश जारी किए

भोपाल

 प्रदेश सरकार ने करीब दो सप्ताह से खाली पड़े एडीजी इंटेलीजेंस के पद पर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी योगेश देशमुख की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार देर रात गृह विभाग ने योगेश देशमुख को एडीजी इंटेलीजेंस बनाने के आदेश जारी किए। इससे पहले, जयदीप प्रसाद इस पद पर कार्यरत थे, जिन्हें लोकायुक्त का प्रभारी डीजी बनाए जाने के बाद से यह पद रिक्त था।

योगेश देशमुख को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
अभी तक योगेश देशमुख भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सायबर सेल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें अब एडीजी इंटेलीजेंस का पदभार सौंपा गया है।  इससे पहले एडीजी इंटेलीजेंस का पद संभाल रहे जयदीप प्रसाद को हाल ही में लोकायुक्त का प्रभारी डीजी नियुक्त किया गया था। उनके इस स्थानांतरण के बाद से एडीजी इंटेलीजेंस का पद रिक्त था। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार देर रात आदेश जारी किए।

 

#yogesh deshmukh ips

Source : Agency

पाठको की राय