Wednesday, October 21st, 2026

IPS तबादला : DGP डीएम अवस्थी को EOW, रतन लाल डांगी की जगह बीएन मीणा होंगे बिलासपुर के नए IG

रायपुर
छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया है. जिसमें डीजीपी डीएम अवस्थी को EOW एवं ACB का महानिदेशक बनाया गया है।  आईजी रतन लाल डांगी को संचालक पुलिस अकादमी चंदखुरी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बीएन मीणा को बिलासपुर आईजी की जिम्मेदारी दी गई है।

6 महीने के भीतर ही IPS अजय यादव की राजधानी में वापसी हुई है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा रायपुर पुलिस महानिरिक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय