Friday, October 23rd, 2026

आईपीएस संजय पिल्ले बने ओएसडी


रायपुर

आईपीएस संजय पिल्ले को राज्य सरकार ने संविदा नियुक्ति दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से आदेश जारी हुआ। पीएचक्यू में ओएसडी के पद पर संविदा नियुक्ति देते हुए राज्य सरकार ने उन्हें जेल एवं सुधारात्मक सेवा का डीजी बनाया है। 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने से पहले पिल्ले इसी पद पर पदस्थ थे।

पिल्ले राज्य कैडर के 1988 बैच के आईपीएस हैं। पिल्ले की आईएएस पत्नी रेणु पिल्ले हैं, छत्तीसगढ़ कैडर की सीनियर आईएएस अफसर। उनका बेटा अक्षय पिल्ले भी आईएएस हैं। यूपीएससी 2021 परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल करने वाले अक्षय ओडिशा कैडर में हैं। संविदा नियुक्ति पाने वाले पिल्ले राज्य के दूसरे आईपीएस बने। इससे पहले सरकार ने इसी वर्ष रिटायर हुए पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी को भी संविदा नियुक्ति दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय