Saturday, October 24th, 2026

बिहार में फिर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, किम बनी अपराध अनुसंधान विभाग की डीआइजी

पटना.

बिहार सरकार ने एक बार फिर 9 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। उन अधिकारियों में आठ अधिकारी एडीजी और एक आईजी रैंक के पदाधिकारी हैं। ट्रांसफर होने वालों में 1995 बैच के एस रवींद्रन बिहार राज्य खेलकूद प्राधिकरण विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक बनाये गये हैं। वह बिहार राज्य खेल अकादमी राजगीर के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

1995 बैच के पंकज कुमार दारार को आतंकवाद निरोधक दस्ता का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वह विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।  1996 बैच के अमित कुमार जैन को अपराध अनुसंधान विभाग (कमजोर वर्ग) के अपर पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। 1996 बैच के सुधांशु कुमार को रासायनिक सुरक्षा के अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1996 बैच के सुनील कुमार को विशेष शाखा का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वह आर्थिक अपराधिकारी के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 1996 बैच के कमल किशोर सिंह बजट /अपील /कल्याण विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। 1996 बैच के पारसनाथ को अपराध अनुसंधान विभाग का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। 1998 बैच के एम आर नायक को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी किम को सीआईडी का पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

 

#Bihar#Kim DIG#IPS transferred

Source : Agency

पाठको की राय