Sunday, October 25th, 2026

आईपीएस अधिकारी अमित कुमार का तबादला अब सीबीआई की एंटी करप्शन विंग में

रायपुर

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार का तबादला अब सीबीआई की एंटी करप्शन विंग में कर दिया गया है। आईपीएस अधिकारी अमित कुमार 1998 बैच के अधिकारी हैं।

2011 से वे डेपुटेशन पर सीबीआई में हैं, वहीं 2019 में उन्हें संयुक्त निदेशक का पदभार दिया गया था। अमित कुमार चर्चित चारा घोटाले की जांच भी कर चुके हैं। बता दें कि साल 2008-2009 में आइपीएस अमित कुमार रायपुर एसपी भी रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय