Tuesday, October 20th, 2026

भा.प्र.से. के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएँ

भोपाल 
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण लिमिटेड कंपनी जबलपुर और अनूप कुमार सिंह अपर कलेक्टर भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर तथा संयुक्त परिवहन आयुक्त ग्वालियर (अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर खंडवा पदस्थ किया है। सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन तथा अनुराग वर्मा उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन को कलेक्टर सतना पदस्थ किया है। कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन तथा संदीप जी.आर. आयुक्त नगर पालिका निगम जबलपुर को कलेक्टर छतरपुर पदस्थ किया है।
 

 

#IPS New

Source : Agency

पाठको की राय