Thursday, October 22nd, 2026

IPL की ओपनिंग सेरेमनी लगातार चौथे साल नहीं होगी, मैच से पहले BCCI इन खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित

मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वां सीजन आज यानि के 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लीग के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पिछली बार की उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के टीमें आमने-सामने होंगी। मैच शाम 07.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले कोई ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। यह लगातार चौथे साल ऐसा होगा जब कोई आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। आईपीएल में आखिरी बार ओपनिंग सेरेमनी 2018 में हुई थी। लेकिन उसके बाद 2019 से कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई है। बीसीसीआई ओपनिंग सेरेमनी के बजाय मैच से पहले टोक्यो ओलंपियनों को सम्मानित करेगा।  इनसाइडस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता और चेन्नई के मैच से पहले टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा। इनमें गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। नीरज के अलावा बजरंग पुनिया, रवि दहिया, लवलीना को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। प्रोग्राम के दौरान पुरुष और महिला हॉकी टीमों के अधिकांश सदस्यों के भी शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय ओलंपिक दल ने पिछले साल टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में छह मेडल जीते थे।

क्यों नहीं हो रही है ओपनिंग सेरेमनी?
बीसीसीआई फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से ही आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं कर रही है। पुलवामा हमले में 40 सैनिक शहीद हो गए थे और इन शहीदों के सम्मान में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 2020 और 2021 में कोरोना के कारण ओपनिंग सेरेमनी नहीं हो पाई थी। अब 2022 में भी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी।  

 

 

#IPL Opening Ceremony

Source : Agency

पाठको की राय