Thursday, October 22nd, 2026

IPL : लखनऊ नगर निगम चुनाव के कारण 3 मई को खेला जाएगा चेन्नई-लखनऊ मैच

लखनऊ
 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले 46वें मैच, जो मूल रूप से गुरुवार 4 मई 2023 को लखनऊ में खेला जाना था, के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। अब यह मैच बुधवार 3 मई 2023 को खेला जाएगा।

आईपीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि 4 मई को लखनऊ में होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए मैच के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। हालांकि मैच के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से ही शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों के बाद लखनऊ की टीम अंकतालिका में 6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। लखनऊ ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे तीन में जीत और दो में हार मिली है।

वहीं, सीएसके की टीम तालिका में तीसरे स्थान पर है। सीएसके के भी 6 अंक हैं, लेकिन लखनऊ के नेट रन रेट बेहतर है। सीएसके ने 5 मैच खेले हैं. जिसमें से उसे तीन में जीत और दो में हार मिली है। राजस्थान की टीम अंक तालिका में 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है। राजस्थान ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 4 में जीत मिली है और एक मैच में हार मिली है।

 

 

#ipl

Source : Agency

पाठको की राय