Wednesday, October 21st, 2026

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा, पंजाब ने ऋषभ पंत को 29 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होगा. इससे ठीक पहले कई मॉक ऑक्शन हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने भी एक मॉक ऑक्शन करवाया. इसमें ऋषभ पंत को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम मिला. पंत को पंजाब किंग्स ने 29 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी जोस बटलर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा दांव लगाया. अर्शदीप सिंह को भी मोटी रकम मिली.

दरअसल श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया. इसमें पंत सबसे महंगे बिगे. उन्हें पंजाब ने खरीदा. ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था. जोस बटलर की बात करें तो उन्हें राजस्थान ने रिटेन नहीं किया. बटलर और पंत को मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है. हालांकि ये कहना मुश्किल कि उन्हें कौनसी टीम खरीदने में कामयाब होगी. लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी मॉक ऑक्शन में काफी महंगे बिके. बटलर को 15.50 करोड़ में खरीदा गया.

शमी से महंगे बिगे अर्शदीप सिंह -
मॉक ऑक्शन में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, शमी से ज्यादा महंगे बिके. अर्शदीप सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि शमी को गुजरात टाइटंस ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा. गुजरात ने शमी को इस बार के लिए रिटेन नहीं किया है. शमी इंजरी की वजह से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब वे मैदान पर वापसी कर चुके हैं. उन्होंने हाल ही में एक घरेलू मैच में घातक गेंदबाजी की.

अय्यर-राहुल को भी मिली मोटी रकम -
श्रीकांत के मॉक ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. उन्हें 16 करोड़ रुपए मिले. वहीं राहुल पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दांव लगाया. केएल राहुल को आरसीबी ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा.

श्रीकांत के मॉक ऑक्शन में किसे-कितना मिला दाम -
    ऋषभ पंत - पंजाब किंग्स - 29 करोड़ रुपए
    केएल राहुल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 20 करोड़ रुपए
    श्रेयस अय्यर - दिल्ली कैपिटल्स - 16 करोड़ रुपए
    जोस बटलर - कोलकाता नाइट राइडर्स - 15.50 करोड़ रुपए
    अर्शदीप सिंह - चेन्नई सुपर किंग्स - 13 करोड़ रुपए
    मोहम्मद शमी - गुजरात टाइटंस - 11 करोड़ रुपए

 

 

#Punjab bought Rishabh Pant

Source : Agency

पाठको की राय