Friday, October 23rd, 2026

आईपीएल 2023 की प्राइज मनी 46.5 करोड़, जानें CSK और GT की होगी कितनी कमाई

 नई दिल्ली
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला आज यानी 28 मई को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टी20 क्रिकेट लीग है, ऐसे में फाइनल के नजदीक आते ही फैंस में ये जिज्ञासा जागने लगती है कि खिताब जीतने वाली वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, वहीं हारने वाली टीम की कितनी कमाई होगी। अगर आपके जहन में भी यही सवाल घूम रहा हैं तो हम आपके सभी सवालों के जवाब देंगे। इसी के साथ हम ये भी बताएंगे कि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की भी कितनी कमाई होगी।
 

स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट की मानें तो इस साल आईपीएल 2023 की प्राइज मनी कुल 46.5 करोड़ रुपए है। इसमें खिताब जीतने वाली टीम को सबसे अधिक 20 करोड़ रुपए मिलेंगे, वहीं उप-विजेता टीम के खाते में 13 करोड़ रुपए जाएंगे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली मुंबई इंडियंस और चौथे नंबर की लखनऊ सुपर जाएंट्स पर भी धनवर्षा होगी।
 
प्वाइंट्स टेबल में वैसे तो मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर रही थी, मगर एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स को शिकस्त दी थी जिस वजह से उन्हें नंबर-3 की प्राइज मनी 7 करोड़ रुपए से नवाजा जाएगा, वहीं एलिमिनेटर हारने वाली लखऊ सुपर जाएंट्स को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को 15-15 लाख और इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपए का इनाम मिलेगा।
 

आईपीएल 2023 की प्राइज मनी (IPL 2023 Prize Money)

चैंपियन- 20 करोड़ रुपये
उपविजेता- 13 करोड़ रुपये
तीसरे नंबर की टीम- 7 करोड़ रुपये(मुंबई इंडियंस)
चौथी नंबर की टीम- 6.5 करोड़ रुपये(लखनऊ सुपर जायंट्स)
ऑरेंज कैप- 15 लाख रुपये
पर्पल कैप- 15 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर- 20 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- 12 लाख रुपये
गेम चेंजर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- 12 लाख रुपये

 

 

#आईपीएल 2023

Source : Agency

पाठको की राय