Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2023 Points Table पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत से नहीं पड़ा कोई असर, देखें कौन है टॉप 4 में

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की प्वाइंट्स टेबल में सोमवार को कोई बदलाव नहीं देखा गया। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की, लेकिन टीम 10 टीमों वाली अंकतालिका में अभी भी दसवें पायदान पर विराजमान है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम 4 अंकों के साथ आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।

आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं। सीएसके के अलावा किसी भी टीम को 5 मैचों में जीत नहीं मिली है। सिर्फ गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस ने अब तक 6-6 मैच खेले हैं और बाकी सभी 8 टीमों ने 7-7 मैच खेल लिए हैं। मंगलवार 25 अप्रैल को इस सीजन के आधे लीग मैच समाप्त हो जाएंगे और सभी टीमें 7-7 मैच खेल चुकी होंगी, क्योंकि ये मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा।
 
टूर्नामेंट की अंकतालिका में इस समय दूसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स है, तीसरे पायदान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और चौथे स्थान पर गुजरात टाइटन्स है। इन तीनों टीमों के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स ने भी 4-4 मैच जीत लिए हैं। इन सभी टीमों के खाते में 8-8 अंक हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस इस समय सातवें पायदान पर है, जिसने तीन मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 में से दो मैच जीते हैं, जो अंकतालिका में 8वें स्थान पर विराजमान है। 

 

#IPL 2023 Points Table

Source : Agency

पाठको की राय