Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2022: तेवतिया एक क्रांति है, सामने वाली टीम में अशांति है... वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट हुआ वायरल

 नई दिल्ली

IPL 2022 GT vs LSG: राहुल तेवतिया... नाम तो सुना ही होगा! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से करिश्मा कर चुके राहुल इस साल गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल में पहली बार हिस्सा ले रही इस फ्रेंचाइजी टीम को पहले ही मैच में तेवतिया का करिश्मा देखने को मिला। 24 गेंद पर नॉटआउट 40 रन जड़कर तेवतिया ने लखनऊ सुपर जायन्ट्स के जबड़े से जीत छीन ली। वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में तेवतिया की तारीफ की है।
 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'तेवतिया एक क्रांति है, सामने वाली टीम में अशांति है। लॉर्ड तेवतिया की जय हो! गुजरात की शानदार जीत। दोनों टीमों के लिए भारतीय आयुष बदोनी और अभिनव मनोहर ने डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, देखकर अच्छा लगा।' डेविड मिलर, तेवतिया और मनोहर ने मिलकर आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाकर गुजरात टाइटन्स को जीत दिलाई।
 

लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। दीपक हूडा ने 55 और आयुश बदोनी ने 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात टाइटन्स ने 15 ओवर में चार विकेट पर 91 रन ही बनाए थे, ऐसा लग रहा था कि लखनऊ सुपर जायन्ट्स आसानी से मैच जीत लेगा, लेकिन गुजरात टाइटन्स ने वापसी की और मैच अपने नाम किया।

 

#IPL 2022

Source : Agency

पाठको की राय