Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2022: प्लेऑफ की दौड़ से मुंबई इंडियंस आउट, कप्तान रोहित शर्मा का ट्वीट कर देगा इमोशनल

 नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस   इस सीजन में लगातार आठ मैच हारने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन मुझे इस टीम और यहां के माहौल से प्यार है। रोहित का दर्द ट्विटर के जरिए छलका और उनके ट्वीट ने फैन्स को इमोशनल भी कर दिया। रविवार को लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ 36 रन की हार के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। रोहित ने ट्वीट किया, 'इस टूर्नामेंट में हमने अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया लेकिन ऐसा होता है, कई खेल की दिग्गज टीमें इस चरण से गुजरी हैं, लेकिन मुझे यह टीम और इसका माहौल पसंद है।'

उन्होंने लिखा, 'साथ ही शुभचिंतकों की सराहना करता हूं जिन्होंने अब तक टीम के प्रति भरोसा और निष्ठा दिखाई है।' आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मौजूदा सीजन काफी मुश्किल रहा। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हालांकि अब भी प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।
 
आईपीएल की मेगा नीलामी में मुंबई ने हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को अपने साथ बरकरार नहीं रखा जिन्होंने पिछले कुछ सालों में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

 

 

#IPL 2022

Source : Agency

पाठको की राय