Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2022: हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन को लेकर कहा- टीम यहां कुछ साबित करने के लिए नहीं आई है

 नई दिल्ली  

आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लीग में इस बार दो नई टीमें अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। इनमें से गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) भी एक नई टीम है और इसकी कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। पांड्या लीग में पहली बार किसी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। 2015 में आईपीएल में पहली बार खेलने वाले पांड्या तब से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया था और फरवरी में नीलामी में गुजरात टाइटंस उन्हें खरीदा था। हालांकि पांड्या ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम यहां किसी को कुछ साबित करने नहीं आई है।

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक सेकंड के एक वीडियो में पांड्या ने जोर देकर कहा कि वे कुछ भी साबित करने के लिए टूर्नामेंट में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य ध्यान एक अच्छा माहौल बनाने पर होगा जहां खिलाड़ी खुल कर खेल सकें। उन्होंने कहा, 'टीम को लेकर मैं काफी खुश हूं। ये एक नई टीम है और हम यहां किसी को कुछ साबित करने नहीं आए हैं। हम यहां बस अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं। हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि माहौल अच्छा रहे और खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता को निखारने का अच्छा वातावरण मिले। हमारी किसी भी तरह की अपेक्षाएं नहीं हैं।' 

 

#IPL 2022

Source : Agency

पाठको की राय