IPL 2022 फाइनल आज: प्रदेश की क्राइम ब्रांच सहित अन्य जिलों में जिला पुलिस की विशेष शाखा सक्रिय
भोपाल
जबलपुर में आईपीएल मैच को लेकर लग रहे सट्टे का खुलासा होने के बाद आज प्रदेश भर की पुलिस सटोरियों की धरपकड़ में रहेगी। इन पर नजर रखने के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर की क्राइम ब्रांच सहित अन्य जिलों में जिला पुलिस की विशेष शाखा सक्रिय रहेगी।
आज गुजरात और राजस्थान के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इसमें करोड़ों रुपए का सट्टा प्रदेश में लगाए जाने का आशंका है। इस सट्टे को रोकने के लिए पुलिस आज प्रदेश भर में मुस्तैदी के साथ जुटी है। दरअसल जबलपुर में पिछले एक सप्ताह से आईपीएस पर लगाए जाने वाले सट्टे को लेकर पुलिस को दो बार बड़ी कार्रवाई की है।
पिछले सप्ताह एक करोड़ 23 लाख रुपए सटोरियों से बरामद किए थे। वहीं शनिवार को भी यही की पुलिस ने सटोरियों से 70 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है। इन दो बड़ी कार्रवाई के बाद अब प्रदेश भर में पुलिस को सक्रिय किया गया है। आईपीएस का सट्टा आॅन लाइन और मोबाइल पर ज्यादा किया जा रहा है। इसे लेकर जिलों की सायबर सेल को भी पुलिस अधीक्षकों ने सक्रिय किया है। वहीं लोकल पुलिस और बीट प्रभारियों को भी सट्टा लगाने की धरपकड़ के लिए विशेष टास्क दिया गया है।
राजस्थान-गुजरात के बीच रात 8 बजे से शुरू होगा मैच
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरने वाली गुजरात टीम में लगभग सभी मैच विनर हैं। सभी ने यह साबित भी किया है। कप्तान हार्दिक खुद भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। डेविड मिलर और राहुल तेवतिया मिडिल आॅर्डर में आकर मोर्चा संभालते हैं। जबकि ओपनिंग में ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं राजस्थान टीम इस सीजन में वन-मैन आर्मी जोस बटलर के कंधों पर सवार होकर ही चल रही है। बटलर आॅरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं और वह 800 से ज्यादा रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के तीसरे प्लेयर भी बन गए हैं। बटलर ने अब तक सीजन में 4 शतक जमाए हैं।

पाठको की राय