Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2022 का फाइनल मैच 29 मई को, मुंबई 55 और पुणे 15 मैचों की मेजबानी

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 की नीलामी के बाद अब फैन्स को टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार है। बीसीसीआई कोविड-19 के बावजूद भारत में इस साल टूर्नामेंट का आयोजन कराने की पूरी तैयारी में है। खबरे हैं कि पूरे टूर्नामेंट का ओयजन महाराष्ट्र में हो सकता है जिससे खिलाड़ियों को हवाई सफर नहीं करना होगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 55 मैच और पूणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम को 15 मैच की मेजबानी मिलने की संभावना है। हालांकि बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के शेड्यूल पर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

इसके अलावा, सभी टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में चार-चार और ब्रेबोर्न और पुणे में तीन-तीन मैच खेलेगी।

आईपीएल 2022 की तारीख की बात करें तो 26 या 27 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज हो सकता है। खबरों के मुताबिक बीसीसीआई 27 मार्च रविवार से टूर्नामेंट का आगाज करना चाहती थी, मगर ब्रॉडकास्टर ने 26 मार्च पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।

किसी भी स्थिति में, टूर्नामेंट का समापन रविवार, 29 मई को होना है। वहीं प्लेऑफ के लिए स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं।

आईपीएल 2022 में इस बार अहमदाबाद और लखनऊ की टीम की एंट्री हुई है और इस बार 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेगी। हाल ही में बैंगलुरु में संपन्न हुए ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई है जिसमें ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। नीलामी से पहले टीमों को कुछ खिलाड़ी रिटेन करने का मौका दिया गया था। तय डेडलाइन से पहले 10 टीमों ने 33 खिलाड़ी रिटेन किया ता। कुल मिलाकर आईपीएल 2022 में 237 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

 

#IPL 2022

Source : Agency

पाठको की राय