IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 13 रनों से रौंदा
नई दिल्ली
इंडियन प्रीमयर लीग के आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ ये हैदराबाद की सीजन में लगातार तीसरी हार है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर 5 विकेट खोकर 150 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवरों में 137 रन पर ढेर हो गई.
शुरुआती 5 ओवर में 50 रन बोर्ड पर लगाने वाली हैदराबाद की टीम आखिरी के 15 ओवरों में 10 विकेट हाथ में रहते हुए भी 100 रन नहीं बना सकी. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. बोल्ट ने उन्हें अपना शिकार बनाया.
19वें ओवर की 5वीं गेंद पर हैदराबाद को 8वां झटका लगा. विजय शंकर 25 गेंदों में 28 रन बनाकर बुमराह को विकेट दे बैठे.
हार्दिक पंड्या ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए दूसरा रन आउट अपने खाते में डाला. 18वें ओवर में उन्होंने अब्दुल समद को 7 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान भी विकेट गंवा बैठे. बोल्ट ने उन्हें अपना शिकार बनाया.
15वें ओवर में हैदराबाद को दो झटके लगे. राहुल चाहर ने पहले विराट और फिर अभिषेक शर्मा को चलता किया. अभिषेक 2 रन बनाकर आउट हो गए.
पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे विराट सिंह सिर्फ 11 रन बना सके और 15वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट गंवा बैठे. राहुल चाहर ने उन्हें अपना शिकार बनाया.
हैदराबाद ने 14 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार किया है, जबकि मुंबई ने यह काम 15 ओवर में किया था. दिलचस्प बात ये है कि हैदराबाद के 5 ओवर 50 रन पूरे हो गए थे लेकिन अगले 50 रनों के लिए 9 ओवर का इंतजार करना पड़ा. ठीक इसी प्रकार मुंबई ने भी 6 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे लेकिन 100 के आंकड़े को छूने के लिए उन्हें 9 ओवर का इंतजार करना पड़ा था.
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैदराबाद को कप्तान वॉर्नर के रूप में तीसरा झटका लगा. वॉर्नर 36 रन बनाकर रन आउट हो गए.
मनीष पांडे आज के मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर राहुल चाहर के शिकार बने. चाहर की गेंद पर पोलार्ड ने उनका कैच लपका.
जॉनी बेयरस्टो 22 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 43 रन बनाए और 8वें ओवर में हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए.
हैदराबाद की शुरुआती दो ओवर में रफ्तार बेशक धीमी रही और 5 रन बने लेकिन अगले तीन ओवर में बेयरस्टो और वॉर्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 50 रन जोड़ डाले. इस तरह 5 ओवर में 55 रन बोर्ड पर लगा डाला. इस दौरान बेयरस्टो ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए.
वॉर्नर और बेयरस्टो ने हैदराबाद को जबरदस्त शुरुआत दी है. दोनों ने मिलकर 4 ओवर में 42 रन ठोक डाले हैं. चौथे ओवर में वॉर्नर ने एक चौका लगाया. वहीं बेयरस्टो ने 2 छक्के जड़े.
हैदराबाद की धीमी शुरुआत के बाद पारी के तीसरे ओवर में बेयरस्टो ने हाथ खोले और ट्रेंट बोल्ट की लगातार चार गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजा. उन्होंने इस ओवर में 3 चौके और 1 छक्का (4,4,6,4) लगाया.

पाठको की राय