Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2021: डेविड वॉर्नर आते ही हुए बोर, रोहित शर्मा ने ले लिए मजे

नई दिल्ली
आईपीएल 2021 की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अधिकतर खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं और जो बचे हैं, उनका टीम से जुड़ना लगातार जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड अपनी फ्रैंचाइजी टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन उनके साथ एक समस्या है। वॉर्नर भारत में आकर क्वारंटाइन में होने की वजह से बोर हो रहे हैं। ऐसे में उन्होनें सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस से राय मांगी कि वह इस बोरियत को कैसे दूर करें। यहां पर पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें मजेदार सुझाव दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर के इस पोस्ट पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कमेंट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से मजे लिए हैं। रोहित शर्मा ने कमेंट में लिखा, 'जरूर टिक-टॉक मिस कर रहे होगे।' बता दें कि वॉर्नर चाइनीज एप टिकटॉक पर काफी एक्टिव हैं लेकिन यह पिछले साल से ही में भारत में बैन कर दिया गया है।

इस साल डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 चेन्नई में खेला जाएगा। हैदराबाद सनराइजर्स का आखिरी मैच भी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ ही खेला जाएगा। यह बेंगलुरु में 21 मई को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। अगर पिछले साल के प्रदर्शन को देखें तो हैदराबाद सनराइजर्स लीग स्टेज तक प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नम्बर पर थी। सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, ऋद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, विराट सिंह, मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बेसिल थाम्पी, जगदीशा सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान।

 

 

#IPL 2021

Source : Agency

पाठको की राय