Wednesday, October 21st, 2026

IPL 2021 CSK vs MI: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में किसका आईपीएल में रहा है पलड़ा भारी 

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज का आगाज रविवार से हो रहा है। ओपनिंग मैच में पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार आईपीएल खिताब पर कब्जा करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा तो चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एमएस धोनी के पास होगी। हर किसी को आईपीएल की इन दोनों लोकप्रिय टीमों के बीच मुकाबले का इंतजार है। इन दोनों को पूरी कोशिश होगी कि वो अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करें।

आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलते हैं। दुबई में आज दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो दोनों के दिमाग में एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड भी जेहन में होंगे। इन दोनों के बीच हुए हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमें 31 बार आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ चुकी हैं। मुंबई इंडियंस का पलड़ा इन मुकाबलों में भारी रहा है। मुंबई ने चेन्नई को 19 बार शिकस्त दी है वहीं धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को 12 बार जीत हासिल हुई है। 
 
पिछले सात मुकाबलों की बात करें तो मुंबई ने 6 मैच जीते हैं। आईपीएल 2021 के पहले फेज में जब दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था तब रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से धूल चटाई थी। आईपीएल के पहले फेज के स्थगित होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर था। चेन्नई ने अपने सात मुकाबलों में से 5 जीते और दो में हार मिली। वहीं मुंबई इंडियंस प्वॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उसने 7 मुकाबलों में 4 जीते हैं और 2 में हार मिली है। आईपीएल बायोबबल में कोरोना की एंट्री के बाद इस लीग को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने इसे भारत से यूएई शिफ्ट कराने का फैसला लिया। 

 

#IPL 2021 CSK vs MI

Source : Agency

पाठको की राय